Uttarakhand News : उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे को संस्कृति प्रेक्षागृह देहरादून से किया जाएगा। इसके बाद दिनांक 25 दिसंबर से इस संगोष्ठी का आयोजन प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा।
संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन अटल जी के आदर्शों उनके सुशासन के दृष्टिकोण और उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से संबंधित साहित्य कविताओं उनके विचारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही वह वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने अटल जी के साथ एवं उनके नेतृत्व में काम किया है उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन भी इस संगोष्ठी में किया जाएगा।
संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर उनके द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से उनके भी स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…