उत्तराखंडखेल–जगत
Share0
Advertisement
देहरादून:- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट ने ‘उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024’ को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। कैबिनेट के इस फैसले पर हर्ष जताते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि ये राज्य में खेलों को एक नए आयाम पर ले जाने वाला निर्णय है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब इस विधेयक को आगामी विधान सभा सत्र में पटल पर रखा जाएगा और जल्द से जल्द इसे पास करवा, राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को एक नया मंच दिया जाएगा।
साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि, वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखण्ड देश के उन चुनिंदा राज्यों में होगा जहां अपनी स्वयं की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। खेल मंत्री के अनुसार प्रतिभा से भरे हमारे युवाओं के लिए यह यूनिवर्सिटी संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी और खेल जगत में उत्तराखण्ड और भी अधिक मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा। उन्होंने फिर से अपने इस संकल्प को दोहराया कि प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं स्थापित करने के लिए उनकी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
खेल मंत्री के अनुसार राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर होंगे और इनके जरिए निश्चित रूप से राज्य और देश को कई होनहार-प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगे। राष्ट्रीय खेलों के लेकर की जा रही तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभाग तय रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया व साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी व पूरी कैबिनेट का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Share0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…