देहरादून/किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध केमिकल सप्लायरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में प्रतिबंधित रसायनों का विशाल जखीरा बरामद किया है। इसे राज्य में अवैध केमिकल सप्लाई के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने आबकारी विभाग और किच्छा कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी कर लालपुर स्थित एक गोदाम से करीब 108 ड्रमों में भरे 15,650 लीटर प्रतिबंधित रसायन बरामद किए। इसके अलावा 78 खाली ड्रम, टुल्लू पंप, प्लास्टिक पाइप, गेज, फ्लास्क और अन्य उपकरण भी मौके से जब्त किए गए।
क्या-क्या हुआ बरामद
9,050 लीटर एथेनॉल2,600 लीटर ग्लूकोज4,000 लीटर सॉर्बिटोल108 भरे हुए ड्रम78 खाली ड्रमटुल्लू पंप, पाइप, गेज, फ्लास्क व मापक यंत्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोदाम राजकुमार खुराना, निवासी किच्छा, द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।आबकारी विभाग ने मौके पर सभी रसायनों के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।
एसटीएफ के अनुसार एथेनॉल का उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा सकता है, जबकि ग्लूकोज और सॉर्बिटोल खाद्य एवं औषधि उद्योग में इस्तेमाल होने वाले रसायन हैं। इनके अवैध भंडारण और उपयोग की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…