Categories: hindiUttarakhand

गर्मी से बेहाल उत्तराखंड! टेंपरेचर गया 40 के पार, जानें कब मिलेगी राहत – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां चारधाम में बर्फबारी से लोगों को जून में ही ठंड का एहसास दिला दिया, तो वहीं निचले इलाकों में सूरज के तेवर ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में जिस तरह तापमान ने अचानक से उछाल मारा है, उसने सबको हैरान कर दिया है. हालांकि, गर्मी अभी भी पिछले साल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.उत्तराखंड में जहां पर्वतीय जनपदों टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और तराई के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जैसे जिले गर्मी से जल रहे हैं, तो वहीं चारधाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को अचानक से बर्फबारी देखने के लिए मिल रही है. मौसम में आए इस परिवर्तन पर वैज्ञानिकों की भी नजर है.कहीं गर्मी, तो कहीं बर्फबारी: उत्तराखंड के कई जिले गर्मी की वजह से जल रहे हैं. सूरज की तपिश इतनी तेज है कि लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, बीते दिनों मौसम ऐसा नहीं था.पांच जून से पहले चल रही थी ठंडी हवाएं: उत्तराखंड में 5 जून तक मौसम ऐसा था कि मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडी हवाएं चल रही थी. फिर 6 और 7 जून को कुछ इलाकों में बारिश हुई. बारिश के बाद माना जा रहा था कि तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन हुआ इसके उल्टा. निचले इलाकों में 8 और 9 जून को भयानक गर्मी का प्रकोप देखा गया. हालांकि, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम खुशनुमा रहा और हल्की बारिश व बर्फबारी भी देखने को मिली. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ इलाके बारिश से बेहाल हो सकते हैं. यानी कुछ इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है.ये बात सही है कि इस बार बीते तीन दिनों से उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अत्यधिक गर्मी रिकॉर्ड की गई है. वैसे पिछले साल का रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है. तराई के इलाकों में जिसमें देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे जिले शामिल हैं, वहां पर तापमान 39 से 40 तक ही पहुंचा है.– रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक –12 जून के बाद उत्तराखंड में अचानक बदलेगा मौसम: मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही उत्तराखंड में मॉनसून दस्तक देने वाला है. इस बार मॉनसून का ज्यादा असर कुमाऊं और नेपाल के इलाके में ज्यादा देखने को मिलेगा, यानी इन इलाकों में ज्यादा बारिश होगी. खासकर उत्तराखंड के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले इस बारिश से अत्यधिक प्रभावित हो सकते हैं.12 जून को जिस तरह की तेज बारिश का अनुमान कुमाऊं में लगाया गया है, उतनी ज्यादा बारिश गढ़वाल में देखने को नहीं मिलेगी. इस बारिश से तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत भी मिलेगी.– रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक –2000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर जानें कैसा है मौसम: उत्तराखंड में 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास जा रहा है. जबकि निचले इलाकों में टेंपरेचर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. वैसे पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया है. बीते साल 2024 में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक गया था

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

18 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

39 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

60 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago