Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड :सारी दुनिया ने बच्चों को बनाया कान्हा पर मजबूर माँ ने दे दिया बच्चे को जहर ,ख़ुद भी गटका जहर – myuttarakhandnews.com

जहाँ सारी दुनिया कृष्णजन्माष्टमी के रंग में मग्न था वहीं एक माँ ना जाने कौन से गम थी कि ख़ुद के 11माह के बच्चे को जहर देने के बाद ख़ुद भी जहर गटक लिया ।घटना 27 अगस्त 2024 की है जहाँ “अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल तहसील के देघाट तल्ला खल्डुआ गांव की महिला दिव्या पत्नी महेंद्र अपने 11 माह के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई और कुछ देर बाद वह देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली ।स्थानीय लोगों ने 112 पर जानकारी दी, मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅ. सिद्धार्थ गर्ग और उनकी पूरी टीम उन्हें बचाने के प्रयास करते रहे ,लेकिन 11 माह का मासूम जान गवा बैठा । वहीं जहर देने वाली माँ की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है ।
पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार महिला ने अपनी मर्जी से जहर खा ,बच्चे को भी जहर दिया गया ।तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरी गोस्वामी के अनुसार महिला की हालत नाजुक है उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है लेकिन अभी जांच जारी है ।

Post Views: 12

Post navigation

Exit mobile version