उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
आयोग द्वारा जारी तिथि के अनुसार 24 और 28 जुलाई को चुनाव के लिए मतदान होगा ,जबकि 31 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से पंचायत चुनाव की अधिसूचना 30 जून को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
वर्तमान चुनाव 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे।
इस दौरान 12 जिलों में कुल 66,418 पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा, जिनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), और जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं।
इन पंचायत चुनावों में 47 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Post Views: 2
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…