Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

रक्षाबंधन पर बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा, उत्तराखंड परिवहन निगम ने जारी किया आदेश – Uttarakhand

Gift of free travel to sisters in buses on Rakshabandhan, Uttarakhand Transport Corporation issued order

Gift of free travel to sisters in buses on Rakshabandhan, Uttarakhand Transport Corporation issued orderGift of free travel to sisters in buses on Rakshabandhan, Uttarakhand Transport Corporation issued orderइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन पर शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव (परिवहन) बृजेश संत की ओर से की गई संस्तुति के बाद गुरुवार को परिवहन निगम प्रबंधन ने इसके आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ ले सकेंगी। परिवहन निगम पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार की ओर से वहन की जाएगी।साधारण बसों में ले सकती हैं सेवा का लाभआठ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से प्रदेश के सभी डिपो को भेजा दिया गया है।इसमें शर्त रखी गई है कि महिलाएं उत्तराखंड की सीमा के भीतर ही साधारण बसों में सेवा का लाभ ले सकती हैं। यदि बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग भी पड़ता है, तो उस स्थिति में भी किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान दी जाएगी।इस दौरान कंडक्टर ई-टिकट मशीन से (महिला मुफ्त यात्रा टिकट) या लगेज बुक से (कहां से कहां तक लिखकर) गंतव्य का टिकट बनाएंगे और धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित किया जाएगा। इसकी प्रविष्टि मार्गपत्र में अंकित की जाएगी।

Exit mobile version