देहरादून: नए साल में उत्तराखंड में पहली बार उत्तराखंड ट्रैवल काॅन्क्लेव होगा। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसमें देशभर के हितधारक शामिल होंगे व वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन पर जोर दिया जाएगा।शनिवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें काॅन्क्लेव के आयोजन पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। राज्य के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड टूरिज्म काॅन्क्लेव का आयोजन होगा।
यह काॅन्क्लेव इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के सहयोग से होगा, जिसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, उत्तराखंड टूरिज्म रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सचिव गर्ब्याल ने कहा कि यह दो दिवसीय बी2बी काॅन्क्लेव राज्य को वेडिंग टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और जिम्मेदार पर्यटन के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।
डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूर ऑपरेटर्स, वेडिंग प्लानर्स, इवेंट एवं कॉन्सर्ट आयोजकों तथा साहसिक पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं को अपने उत्पादों एवं सेवाओं को एक्सपो एवं डिस्प्ले प्रारूप में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, वेडिंग टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल टूरिज्म व रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर केंद्रित मीटिंग्स और थीमैटिक सत्रों का आयोजन भी किया जाएगा।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain Chief Minister Pushkar Singh Dhami took the road route from…
Demanding discussion on corruption under rule 310, Congress members create ruckus in the house PIONEER…
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता, विपक्ष से सदन की…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…