Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में जबर्दस्त उत्साह है। पंजीकरण खुले अभी पांच ही दिन हुए हैं कि 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन होने की बात कही जा रही है।उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्री उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा करेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन के भीतर 10.66 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शुक्रवार के दिन ही 1.59 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए 3.52 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद भगवान बद्री विशाल के लिए श्रद्धालुओं की संख्या है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार करीब 56 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारधाम की यात्रा कर रिकार्ड बनाया था। इस बार 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे।
दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…
भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल देहरादून ।…
वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…
शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…