Categories: hindiUttarakhand

अंकिता को न्याय दिलाने को एक हुआ उत्तराखंड, आठ फरवरी को यहां होगी महापंचायत – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में आठ फरवरी को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाली महापंचायत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में 40 से अधिक सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी विपक्षी दलों ने महापंचायत में शामिल होने की पुष्टि की, वहीं उत्तराखंड के सांस्कृतिक गौरव गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इस आंदोलन के समर्थन में अपील जारी की।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और संगठनों ने महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। आयोजन की सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित की गई। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि उत्तराखंड के हर परिवार से कम से कम एक-दो सदस्य महापंचायत में अवश्य शामिल हों। वक्ताओं ने सरकार की सीबीआइ जांच को लेकर रवैये पर नाराजगी जताई व कहा कि जनता केवल जांच नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआइ जांच की मांग कर रही है।
चेतावनी दी कि अगर सरकार का रवैया नहीं बदला, तो आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में 32 संगठनों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि व 11 संगठनों ने अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन भेजा। बैठक की अध्यक्षता यशवीर आर्य ने की, संचालन निर्मला बिष्ट ने किया जबकि संयोजन कमला पंत ने संभाला। संघर्ष मंच के सदस्य मोहित डिमरी, गढ़वाल सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस की जीत, राशिदा बेगम 1765 वोट से बनीं पालिकाध्यक्ष – myuttarakhandnews.com

किच्छा। ऊधमसिंह नगर की सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज…

3 minutes ago

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उपलब्ध कराया जाएगा ग्लोबल मार्केट गेट्स फाउंडेशन द्वारा राज्य को…

7 minutes ago

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

प्रमुख धार्मिक स्थलों पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश आगामी…

29 minutes ago

हार्ट अटैक की पहचान करने वाले स्पंदन प्लेटफ़ॉर्म के विस्तार के लिए सनफॉक्स में हुआ 70 लाख डॉलर का निवेश –

  देहरादून — स्पंदन पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने वाली देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज़…

50 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने “सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट” दिवाली ऑफर्स की घोषणा की –

  देहरादून, : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने आज एक शानदार दिवाली मनाने के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स…

59 minutes ago

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित प्रोक्योरमेंट…

2 hours ago