Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सकुशल संपन्न हो गई है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम सात बजे तक तक वोट डाले गए। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। उत्तराखंड में नई नवेली दुल्हन ने मतदान केंद्र पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उधमसिंह नगर की इस दुल्हन ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रदेश के सभी जिलों में वोटिंग को लेकर मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगी है। प्रदेश के 84 लाख 31 हजार 101 मतदाता 11,723 मतदान केंद्रों में उम्मीदवार के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगला तराई मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, राज्यपाल लेफ्टनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने गढ़ी कैंट स्थित शहीद मेख गुरुंग कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों पर 53.65 कुल मतदान हुआ है। अल्मोड़ा 44.43, गढ़वाल 48.79, टिहरी गढ़वाल 51.28, नैनीताल-उधमसिंह नगर 59.39 और हरिद्वार लोकसभा सीट पर 59.12 फीसदी वोटिंग हुई।शाम 5 बजे तक 53.56 प्रतिशत वोटिंगउत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक कुल मिलाकर 53.56 वोटिंग हो चुकी है। सबसे अधिक मतदान नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर होती दिख रही है। इसके साथ ही हरिद्वार लोकसभा पर भी अच्छी वोटिंग हुई है। अल्मोड़ा में 44.43, गढ़वाल 48.79, टिहरी गढ़वाल 51.01, नैनीताल-उधमसिंह नगर 59.36 और हरिद्वार में 59.01 फीसदी वोटिंग रही।लोकसभा सीट का नाम वोटिंग प्रतिशतअल्मोड़ा 44.43गढ़वाल 48.79टिहरी गढ़वाल 51.01नैनीताल-उधमसिंह नगर 59.36हरिद्वार 59.01
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…