Uttarakhand Weather Alert: दून समेत कई जिलों में तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट – Parvatjan

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम(Uttarakhand weather alert) ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।(Uttarakhand weather update)

केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी
केदारनाथ धाम में बीते दिन से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने हैं, ऐसे में मौसम की यह गतिविधि यात्रा व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकती है।(Uttarakhand weather forecast)
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।(Uttarakhand weather near me)
9 अप्रैल तक बदला रहेगा मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार, 9 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मैदानी इलाकों का तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।(Weather forecast Uttarakhand)
प्रशासन अलर्ट, सावधानी बरतने के निर्देश
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित या प्रतिबंधित करने की सलाह दी गई है।
साथ ही संवेदनशील इलाकों में आवागमन नियंत्रित करने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से अपील
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Sapna Rani

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago