Uttarakhand Weather Alert: पहाड़ी जिलों में तूफान की चेतावनी । इस दिन तक बदला रहेगा मौसम  – Parvatjan

देहरादून। Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों में तेज तूफान और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
 इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मार्च को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहेगा।

उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
क्यों बदल रहा मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है।
इसी वजह से तेज हवाएं, बादल और बारिश की संभावना बनी हुई है, आने वाले दिनों में भी मौसम अस्थिर बना रह सकता है।
कब तक रहेगा असर?
पूर्वानुमान के अनुसार, 27 मार्च तक पूरे उत्तराखंड में मौसम बदला-बदला रहेगा। मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है
तापमान में गिरावट
रविवार को देहरादून में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।  अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1 डिग्री कम) वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम) दर्ज किया गया।
पर्वतीय इलाकों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है।
 सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

7 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

9 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

9 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

10 hours ago