Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: हरिद्वार, अल्मोडा से रामनगर तक तेज बारिश, जानें केदारनाथ-नैनीताल समेत उत्तराखंड का मौसम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मॉनसून की झमझम बारिश हो रही है. उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोडा सहित प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश की गतिविधियां जारी हैं. उधम सिंह नगर के कई इलाकों में सुबह से ही झमाझम बारिश देखने को मिल ही है. बारिश के कारण मौसम खुशनुमान होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं तो वहीं किसानों के लिए भी बारिश वरदान साबित हो रही है. दरअसल, इसी मौसम में किसान धान की रोपाई शुरू करते हैं और कई जगहों पर रोपाई हो रही है.अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारीरुद्रप्रयाग, चमोली और केदारनाथ में मौसम साफ है जबकि अल्मोड़ा में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों में बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 जून से 03 जुलाई तक कई जिलों में बारिश के बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.पूरे हफ्ते कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?नैनीताल में भी बारिश का अनुमानबात नैनीताल की करें तो 28 और 29 जून को ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है. 30 जून और 1 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, मसूरी में भी 01 जुलाई तक रोज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.बद्रीनाथ में कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जून को लगातार आकाश में बादल छाए रहेंगे. साथ ही तापमान में 2.4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. जुलाई के पहले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 minute ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

22 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

43 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago