Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सूरज ने दिखाए तेवर-पारा 39 के पार, तपती गर्मी से राहत या 15 मई से बढ़ेगा तापमान? – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Sun shows its ferocity in Uttarakhand, temperature crosses 39, relief from scorching heat or will the temperature rise from May 15?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मई महीने के दूसरे हफ्ते में सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग की बात मानें तो 15 मई से अगले कुछ दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना है। मंगलवार के बाद सूरज की तपिश ने लगातार दूसरे दिन लोगों को परेशान किया।हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर, विकासनगर आदि शहरों में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पंतनगर शहर में पारे ने उछाल लगाई है। उधमसिंहनगर जिले के पंतनगर में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि देहरादून में तापमान 36 डिग्री पर दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में विशेषकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहना था कि अधिकांश शहरों में दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा।उत्तराखंड का यह है मौसम पूर्वानुमानमौसम पूर्वानमान की बात मानें तो 15 मई से प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। मैदानी शहरों में दिन और रात के तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा। जबकि राहत की बात है कि प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगानैनीताल में खिली धूप, 31 डिग्री पहुंचा पारानैनीताल में बुधवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है जिसके चलते तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते दिन से खिली धूप के बाद तापमान में बढ़ौतरी हुई है और दोपहर में काफी गर्मी महसूस हो रही है। कुछ दिन पहले बारिश के चलते जहां शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं अब शहर के तापमान में बढ़ौतरी हुई है।हालांकि मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 16 मई से दोबारा मौसम खराब होने की संभावना जताई है। जिसके चलते हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।पर्यटन सीजन में बोटिंग भी हुई कमनैनीताल में पर्यटन सीजन की शुरुआत में ही नैनीताल में बोटिंग कारोबार पर काफी असर पड़ा है। सीजन की शुरुआत में ही बोटिंग कारोबार ऑफ सीजन से भी नीचे गया है। बुधवार को नैनीताल पर्यटकों के नहीं आने की वजह से शहर में सन्नाटा छाया रहा, जबकि मार्च से अप्रैल के महीने में नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी।लेकिन, मई महीने में बोटिंग कारोबार पटरी से उतर गया है। नाव चालक समिति के महासचिव नैन सिंह चौहान ने बताया की बोटिंग कारोबार प्रभावित हुआ है। बताया कि बीते महीने में बोटिंग का कारोबार 90 फीसदी से ऊपर था, लेकिन पर्यटन सीजन की शुरुवात में ही कारोबार गिर कर 20 से 21 फीसदी तक पहुंच गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

27 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

47 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago