Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, इन 5 जिलों में बारिश के साथ चलेगी ठंडी हवा – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Weather has changed in Uttarakhand, cold wind will blow along with rain in these 5 districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड की फिजाओं (Uttarakhand Ka Mausam) में इन दिनों कुछ खास बदलाव देखने को मिल रहा है. गर्मी से झुलसे पहाड़ों और मैदानों को अब राहत की उम्मीद दिखने लगी है. बीते दो दिनों से आसमान में छाए बादलों ने मौसम का मूड पूरी तरह से बदल दिया है. सुबह-शाम की ठंडी बयार और हल्की गिरती बूंदों ने लोगों को मौसम की पहली ठंडी सांस का अहसास कराया है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज (शनिवार) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और आकाशीय बिजली की भी आशंका जताई गई है. जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का आशंका है. इसके अलावा अन्य पहाड़ी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों, विशेषकर देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. यात्रा की योजना बना रहे पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को मौसम से जुड़े अपडेट्स पर नज़र रखने और सतर्क रहने की आवश्यकता है. मौसम का यह बदला मिज़ाज एक ओर गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन दूसरी ओर सतर्कता भी जरूरी है. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को राज्य के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश देखने को मिली थी, जिसके चलते तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज़ की गई है.एक बार फिर गरजेंगे बारिशमौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज (शनिवार) को जिले के कुछ इलाकों में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं. हालांकि शाम के समय गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावनाएं हैं. इसके साथ, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है इसके अलावा, कुछ इलाकों में झोकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं हैं. आज (शनिवार) को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को देहरादून के आस-पास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई.देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियसदेहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते दिन देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 47 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

5 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

7 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

8 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

9 hours ago