

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Weather Live Update: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बाद मैदान इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज पर गंगा वार्निंग लेवल के पास बह रही है. भीमगोड़ा बैराज पर 293 मीटर पर चेतावनी का स्तर है जबकि 12 बजे गंगा का जलस्तर 292.90 रिकॉर्ड किया गया है. अनुमान लगाया जा रहा है की बारिश अगर इसी तरह जारी रही तो शाम तक गंगा का जलस्तर चेतावनी लेवल को पार कर सकता है. यूपी सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी गंगा के जल स्तर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. वहीं गंगा किनारे बसे इलाकों में बनाई गई बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है.रुद्रप्रयाग में 10 घंटे से हो रही बारिशपिछले दस घंटे से रुद्रप्रयाग जिले मे तेज बारिश जारी है. केदारघाटी मे अत्यधिक बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. ऐसे में अब आपदा प्रबन्धन विभाग लगातार लोगो कर सुरक्षित स्थानो और जाने की अपील भी कर रहा है.उत्तराखंड में बारिश का कहरउत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. कहीं रोड ब्लॉक तो कहीं लैंडस्लाइड की घटना सामने आ रही है. गंगा खतरे के निशान के आसपास पहुंच गई है. NDRF ने जारी की वार्निंग. अगले तीन घंटे में इन जिलों में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी.उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिशउत्तरकाशी जनपद में पिछले कुछ घंटे से लगातार बारिश जारी है. जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रखा है. बारिश के चलते भूस्खलन, मलबा पथरा आने से गंगोत्री, यमुनोत्री हाइवे खुलने और बन्द होने का सिलसिला जारी है. यमुनोत्री हाइवे राणाचट्टी, स्यानाचट्टी पाली गाड में मलबा आने से बन्द हो गया था, जिसे खोल दया गया. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूक्की के पास मलबा व पत्थर आने से बन्द था, जिसे खोला गया है. लगातार बारिश के कारण हाइवे इन जगह पत्थर मलबा आने से बार बार बन्द हो रहा है. एनएच लोक निर्माण विभाग की यमुनोत्री हाइवे,बीआरओ की मशीन गंगोत्री हाइवे तैनात है.सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए वे टीम के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहें. सड़कों, पेयजल, बिजली व ग्रामीण संपर्क मार्गों को शीघ्र दुरुस्त करें. फसलों की क्षति का त्वरित आकलन किया जाए.कोटद्वार में सड़क हादसाराष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार से दुगड्डा के बीच सिद्धबली मंदिर के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. भारी बारिश के चलते पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में एक मैक्स वाहन आ गया, जिसमें सवार 9 यात्रियों में से 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. मैक्स गाड़ी बीरोंखाल से कोटद्वार आ रही थी. इस बीच अचानक सिद्धबली मंदिर के पास एनएच पर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर मैक्स पर जा गिरा. हादसे में आगे की सीट में बैठे ड्राइवर समेत एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल यात्रियों को sdrf की टीम ने मैक्स से निकलकर अस्पताल भेजा है.अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिशअगले 24 घंटे में बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में अलग-अलग स्थानों पर मसूरी, डोईवाला, चकराता, रूड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कपकोट, राम नगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ तूफान/बिजली गिरने की संभावना है.देहरादून में बारिश से तमसा नदी में उफानदेहरादून में बारिश कहर बनकर बरस रही है. तमसा नदी उफान पर है और टपकेश्वर मंदिर के पास खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. श्रद्धालु सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिर पहुंचे तो, बारिश और बढ़ते जलस्तर ने चिंता भी बढ़ा दी है. राजधानी देहरादून में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. लगातार हो रही तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी का जलस्तर अचानक खतरनाक स्तर तक पहुंच गया.हरिद्वार में भारी बारिश से जलभरावलगातार हो रही बारिश के चलते हरिद्वार में भी कई जगहों पर जल भराव देखा जा रहा है. यहां चंद्राचार्य चौक और भगत सिंह चौक पर सड़के पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं, जिसके चलते लोगों की आवाजाही थम गई है. सड़कों पर जमा पानी में लोगों केवाहन भी फंसे हुए नजर आ रहे हैं. प्रशासन की ओर से पानी निकालने के लिए लगाए गए पंपिंग सेट भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. आपको बता दें कि हरिद्वार में देर रात से बारिश जारी है जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है. डीएम मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को फील्ड में पहुंचकर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.चमोली में शनिवार से हो रही है बारिशचमोली पहाड़ों में लगातार शनिवार से बारिश का दौर जारी है, जिससे जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है. कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं. पीपलकोटी, नंदप्रयाग उमट्टा और विष्णु प्रयाग में पत्थर गिरने का खतरा बना है. वहीं प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी है. मौसम की पूरी अपडेट के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है.ऋषिकेश में बढ़ने लगा गंगा जी का पानीलगातार में हो रही भारी बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है. हालांकि ऋषिकेश में गंगा वार्निग लेबल से नीचे बह रही है , लेकिन प्रमुख गंगा घाटों के प्लेटफॉर्म, आरती स्थल तक गंगा का पानी बह रहा है,जिस से मैदानी इलाकों में गंगा अब मुश्किले बढ़ा सकती हैं.कोटद्वार में पिछले 48 घंटे से बारिशबीते 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. कोटद्वार के गोविंदनगर, रतनपुर सुखरो जैसे रिहायशी इलाकों में पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है.कालसी चकराता मोटरमार्ग फिर बंदजौनसार बावर की लाइफ लाइन कह जाने वाला कालसी चकराता मोटरमार्ग एक बार फिर पूरी तरह बंद हो गया. डेंजर जोन जजरेड में भारी लैंडस्लाइड हुआ है। देर रात हो रही लगातार बारिश से लगातार पहाड़ से मलवा और बड़े बड़े बोल्डर गिर रहे हैं. दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग चुकी है. मौके पर लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मशीन तैनात हैं लेकिन पहाड़ से लगातार गिर रहे मलवे के कारण मार्ग खोलने में समस्या आ रही है. फिलहाल मार्ग पूरी तरह बंद है और मार्ग खोलने में कई घंटे लगने की संभावनाएं हैं.देहरादून में ऑरेंज अलर्टदेहरादून में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. सीएम सभी जिलों से जानकारी ले रहे हैं. आपदा के मद्देनजर सभी डीएम को निर्देश दिया गया है. जलभराव, लैंडस्लाइड, रोड ब्लॉक को लेकर निर्देश दिया है.
