Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: तपती गर्मी के लिए रहें तैयार, अगले 2 दिन तापमान होगा 36 डिग्री के पार; IMD का ताजा अपडेट – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Be prepared for scorching heat, temperature will cross 36 degrees in the next 2 days; Latest update from IMDइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी शहरों में रहने वाले लोगों को तपती गर्मी के लिए तैयार होना पड़ेगा। बारिश और तापमान पर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया हे। उत्तराखंड के मैदानी शहरों में 13 मई से आने वाले दो से तीन दिनों तक तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग की बात मानें तो उत्तराखंड के कुछ शहरों में अगले 2 दिन तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।आईएमडी-IMD की ओर से तापमान में इजाफे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार, रुडकी, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, विकासनगर आदि शहरों में धूप की तपिश के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया। इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल रहे। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया।साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तराखंड के अधिकांश मैदानी शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी बढ़ गई।दोपहर के समय चटक धूप से लोग परेशान रहे। गर्म हवाओं के बीच लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। दिन में लोग तेज धूप से बचने के लिए अपना मुंह ढक कर, छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही करते नजर आए। हालांकि शनिवार को बारिश पड़ने के बाद रविवार को गर्मी का अहसास कम रहा था।मैदानी शहरों में पूरा दिन लोग गर्मी से जूझते रहे। शाम के समय भी गर्मी से लोग परेशान हुए। देहरादून में सोमवार को पूरे दिन धूप खिली रही। जिससे तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।ऐसे करें गर्मी में बचाववरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. के स्वरूप के अनुसार लोग तेज धूप में आवाजाही करने से बचें। दिन में फुल बाजू की कमीज, सूती कपड़ों और दस्तानों, कैप आदि का उपयोग करें। डॉ. स्वरूप ने लोगों को धूप की तपिश और सनबर्न से बचने के लिए 15 से 30 फीसदी सन प्रोटेक्शन फैक्टर वाली सन प्रोटेक्टेड क्रीम लगाने की सलाह दी है।दिन में पानी भरपूर मात्रा में पीने के साथ ही त्वचा संबंधी समस्या होने पर त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करने और घर पर इलाज करने से बचने की भी सलाह दी है। बताया कि शरीर में पानी की कमी न होने दें।उत्तराखंड का यह है मौसम पूर्वानुमानउत्तराखंड के मैदानी शहरों में अगले दो तीन दिनों तक तापमान में इजाफा होगा, जबकि पर्वतीय जिलों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में मंगलवार एवं बुधवार को हल्की बारिश के आसार है।इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी हल्का सक्रिय है। पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे जबकि मैदानी इलाकों में सामान्य तक पहुंच रहे हैं। कहा कि अधिकतम तापमान मैदानी जिलों में 36 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

4 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

47 minutes ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

2 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

7 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

7 hours ago