Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: अचानक बदला मौसम, हवा संग बूंदाबांदी से गिरा पारा; इन जिलों में आज बर्फ गिरने के आसार – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Weather changed suddenly, mercury dropped due to drizzle along with wind; chances of snowfall in these districts todayइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। देहरादून समेत ज्यादातर जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से बादलों का डेरा है और दून में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को तपिश के बाद शनिवार को ठिठुरन लौट आई है। शनिवार को मसूरी और आसपास हो रही हल्की बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में बादल छाए हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री हाइवे पर यातायात सुचारू है।ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसाररुद्रप्रयाग में केदारनाथ समेत पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।चमोली में बादल छाए हैं। बदरीनाथ हाइवे सुचारू है।श्रीनगर गढ़वाल में हल्की बूंदा बांदी के साथ मौसम सर्द हो गया है। बाजार में चलकदमी भी कम हो गई है।टिहरी में बूंदा बांदी हुई और बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ गई।पछुआ दून में हल्की बारिश हुई।हरिद्वार में बादल छाए रहे।हल्‍द्वानी में भी बादल छाए रहे और ठंड हवाओं ने मौसम सर्द कर दिया।आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा के बने आसारमौसम विभाग के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। देहरादून के साथ कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा के आसार हैं।समूचे उत्तराखंड में पारे में कमी आने के आसारमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा के आसार हैं। यहां चोटियों पर कहीं कहीं हल्की बर्फबारी हो सकती है। जिससे समूचे उत्तराखंड में पारे में कमी आने के आसार हैं।नैनीताल में मौसम सुहावना, वीकेंड पर बढ़े पर्यटकसरोवर नगरी नैनीताल में शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। मौसम सुहावना होने से नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की खासी चहल-पहल रही।नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन महासचिव वेद साह के अनुसार प्रयागराज महाकुंभ के चलते नगर में पर्यटकों की आमद भले ही पिछले एक माह में बेहद कम रही, लेकिन इस वीकेंड से सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी होने लगी है।नैनीताल में पर्यटक। जागरणशुक्रवार को नगर के होटलों में 50 प्रतिशत से भी अधिक कमरे बुक रहे। पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पटे नजर आए। सड़कों में यातायात प्रभावित नजर आया। इधर, नगर में पूरे दिन धूप खिली रही। जिस कारण खासी गर्माहट महसूस हुई। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 71 व न्यूनतम 40 प्रतिशत रही।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

27 minutes ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

3 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

17 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

18 hours ago