Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कब और कहां-कहां, चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक – Uttarakhand

Uttarakhand weather today: Heavy rain alert, know when and where, Char Dham Yatra also on hold

Uttarakhand weather today: Heavy rain alert, know when and where, Char Dham Yatra also on holdUttarakhand weather today: Heavy rain alert, know when and where, Char Dham Yatra also on holdइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत कुछ जिलों के लिए भारी बारिश होने की संभावना जताई है। देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों को बंद रखा गया है। कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 10 जुलाई को बंद रखे गए।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लगा हुआ है।ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित है। बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा भी कुछ समय के लिए रोकी गई। यमुनोत्री हाईवे 12 दिन बाद भी नहीं खुल पाया। गंगोत्री हाईवे नेताला और हिना के पास जगह जगह बाधित हो रहा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बीती देर रात से मलबा आने के कारण बाधित है।केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश के चलते सोनप्रयाग में कुछ समय के लिए यात्रियों को रोका गया। यमुनोत्री हाईवे ओजरी के पास लगातार 12वें दिन भी बंद है, यहां बैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि आज यमुनोत्री हाईवे का संचालन शुरू हो सकता है। प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 87 सड़के बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट10 से 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी10 जुलाई: देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी11 जुलाई:पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भारी वर्षा संभावित।12 जुलाई:पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी वर्षा की संभावना।13 जुलाई: देहरादून, नैनीताल व बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की संभावना। टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर, चंपावत में भी भारी वर्षा के आसार।14 जुलाई: बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना।

Exit mobile version