Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज | HNN 24×7

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड
उत्तराखंड में मोथा चक्रवात का सीधा असर न होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हिमालयी चोटियों पर हल्की बर्फबारी और वर्षा हुई है, खासकर कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून और आसपास के इलाकों में मंगलवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी का दौर जारी रहा।

 

उत्तराखंड में हल्की वर्षा से तापमान में आई गिरावट
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात की सूचना मिली है। कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश और हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, जबकि कुछ स्थानों पर पारा पांच डिग्री तक नीचे चला गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून और आसपास के इलाकों में भी आंशिक बादल बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks