Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: बर्फ की सफेद चादर से ढकी वादियां, स्नोफॉल के बाद केदारनाथ समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Valleys covered with white sheet of snow, yellow alert in 11 districts including Kedarnath after snowfallइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather 11 December 2024: उत्‍तराखंड में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. पिछले दो दिनों से हुई बारिश से पारा लुढ़क गया. पर्वतीय वाले इलाकों में पाला पड़ने से ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर को पाला पड़ने को लेकर सभी 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी में 25 साल बाद दिसंबर महीने में बर्फबारी शुरू हो गई है. बर्फबारी से किसानों और व्‍यापारियों के चेहरे खिल गए.आज और कल बढ़ेगी ठिठुरनमौसम विभाग के मुताबिक, आज 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों से हुई बारिश और बर्फबारी का असर बुधवार और गुरुवार को पर्वतीय वाले इलाकों में देखने को मिलेगा. केदारनाथ, नैनीताल समेत 12 जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है. तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. 13 दिसंबर के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.कहां कितना रहा तापमान?इससे एक दिन पहले मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 21.8 डिग्री पर रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ 5.6 डिग्री रहा. बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने के आसार है. गुरुवार को भी न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मंगलवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्‍यूआई 75 दर्ज किया गया. इसका मतलब देहरादून की हवा बारिश के बाद साफ हो गई है.केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारीमौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है. इसके चलते केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नंदाघुंघटी, लाल माटी, रुद्रनाथ नीति और माणा घाटी में बर्फबारी देखने को मिल रही है. चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 20 से ज्यादा गांव में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है. केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी से ऐसा ही हाल है. धाम में गुरुवार सुबह के वक्त तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

48 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago