Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम की करवट; सुबह से हो रही बारिश, बर्फबारी की उम्मीद – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Weather changes in Uttarakhand; Rainfall since morning, snowfall expectedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल. उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, तो निचले मैदानी और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बूंदाबादी देखने को मिल रही है. इस वजह से तापमान में गिरावट है. मौसम में काफी ठंडक महसूस की जा रही है. बीते दिनों दोपहर को अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी. वहीं नैनीताल में भी आज (16 जनवरी) सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है. तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसा अनुमान है कि अगर इसी तरह का मौसम रहा, तो दोपहर या शाम तक नगर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है. ठंड से बचने के लिए नैनीताल नगरपालिका द्वार अलाव की व्यवस्था की गई है. शाम के समय नगर के चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, जहां खड़े होकर स्थानीय लोग और सैलानी नैनीताल की ठंड में आग का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं.उत्तराखंड में बीते दिनों भले ही तेज धूप देखने को मिली हो लेकिन गुरुवार को राज्य के कई जिलों में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. नैनीताल जिले के रामनगर, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, भवाली में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, चंपावत, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिले में भी कई स्थानों पर आज सुबह से बारिश हो रही है. बारिश के साथ ही पहाड़ी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ चुकी है.मुक्तेश्वर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियसमौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तराखंड के कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को मुक्तेश्वर का तापमान अभी तक सबसे कम दर्ज किया जा रहा है. यहां तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बुधवार रात से पाला गिरने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी हैं. कई जगहों पर वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आईं. स्थानीय प्रशासन सड़कों पर चूने का छिड़काव करा रहा है.मौसम विभाग के अनुसार, अभी पहाड़ी इलाकों में बारिश और ठंड बढ़ने के आसार हैं. साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह का नजर आएगा. वहीं किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होने से उनकी फसल अच्छी होने की उम्मीद है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago