Categories: hindiUttarakhand

जनगणना के लिए 35 हजार ब्लॉकों में बंटेगा उत्तराखंड, पहले फेज में बस तीन जिलों में होगी गणना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जनगणना निदेशालय एक सितंबर से हिमाच्छादित तीन शहरों व 131 गांवों की जनगणना के साथ ही सामान्य जनगणना के लिए तैयारी शुरू कर रहा है। इसके तहत दिसंबर में संभावित जनगणना कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं। भवन गणना के बाद सामने आए आंकड़ों को देखते हुए इस बार ब्लाक की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। इसके लिए नजरी नक्शा तैयार करने की कसरत भी शुरू की जा रही है।
प्रदेश में भवनों की संख्या 45 लाखप्रदेश में भवन गणना हो चुकी है। इस दौरान यह तस्वीर सामने आई है कि प्रदेश में भवनों की संख्या 45 लाख है, जबकि जनसंख्या भी तकरीबन 1.27 करोड़ आंकी गई है। भवन गणना के लिए प्रदेश को 29,665 ब्लाक में बांटा गया था। अब चूंकि भवनों की सही तस्वीर सामने आ चुकी है तो ऐसे में अब ब्लाक की संख्या 35 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। एक ब्लाक में 800 भवन रखे जाने हैं, ऐसे में पहले इनका नजरी नक्शा बनाया जाएगा और इसके फिर ब्लाक चिहि्नत किए जाएंगे। जनगणना के लिए ब्लाक बढ़ने से अब जनगणना में कार्मिकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके तहत प्रगणक व सुपरवाइजरों की तैनाती होगी। भवन गणना के दौरान एकल स्कूलों के शिक्षकों की भी इसमें ड्यूटी लगने से व्यवस्था प्रभावित होने की बातों को देखते हुए इस बार इसमें विशेष सावधानी बरती जा रही है।
प्रयास किया जा रहा है कि इस बार इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए जनगणना निदेशालय ने नगर निगमों से संपर्क कर जनगणना का कार्य करने के लिए कार्मिकों की सूची मंगाई है, ताकि व्यवस्था को प्रभावित किए बिना कार्मिकों की जनगणना में ड्यूटी लगाई जा सके।
पहले चरण की जनगणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूराजनगणना निदेशालय ने एक सितंबर से हिमाच्छादित क्षेत्रों में शुरू होने वाली जनगणना को देखते हुए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने का काम पूरा कर लिया है। प्रथम चरण की जनगणना केवल तीन जिलों के 131 गांवों में होनी है। इसे देखते हुए निदेशालय के ही 25 मास्टर ट्रेनरों को प्रशक्षिण दिया गया है। ये मास्टर ट्रेनर अब इन तीन जिलों में जाकर अगले सप्ताह से प्रगणक व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर देंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

6 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

7 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

8 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

8 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

8 hours ago