
मौसम विभाग की मानें तो पांच जून को उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों और देहरादून,टिहरी,पौड़ी,अल्मोड़ा,नैनीताल एवं चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।छह जून को उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश एवं गर्जना के आसार बने हैं। चार धाम और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम की अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
