Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: यूपीसीएल ने देहरादून में 22 से 27 अप्रैल तक अलग-अलग क्षेत्रों में कई घंटों तक शटडाउन लेने का शेड्यूल जारी किया है। बढ़ती गर्मी में घंटों तक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को बिंदाल बिजलीघर के सभी फीडरों पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजलीघर में टेस्टिंग कार्य की वजह से शटडाउन लिया जाएगा।इसकी वजह से विजय कॉलोनी, हाथीबड़कला, कैंट रोड, कालीदास रोड, चुक्खुवाला, टैगोर विला, खुड़बुड़ा, मच्छी बाजार आदि इलाकों की हजारों की आबादी छह घंटे परेशानी झेलनी पड़ेगी। सोमवार से ही 27 अप्रैल तक टर्नर रोड और पथरीबाग बिजलीघर से जुड़े देहराखास और नारायण विहार फीडर पर सड़क चौड़ीकरण की वजह से चल रहे कार्यों को लेकर सात घंटे का बिजली का शटडाउन रहेगा।इस कारण देवऋषि एन्क्लेव, आशीर्वाद एन्क्लेव, वसुंधरा एन्क्लेव, त्रिमूर्ति विहार, देहराखास, सांईबाबा एन्क्लेव, नारायण विहार, वेद सिटी, अवंतिका विहार, बहुगुणा कॉलोनी, आदर्श विहार, कारगी रोड, टीएचडीसी कॉलोनी आदि इलाकों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली की परेशानी रहेगी।सोमवार और मंगलवार को सुबह दस से शाम छह बजे तक सहस्त्रत्त्धारा रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सुबह दस से शाम 6 बजे तक सड़क चौड़ीकरण में पोल शिफ्टिंग के चलते बिजली का शटडाउन रहेगा। जिसका प्रभाव ऋषिनगर, केवल विहार, विकासलोक लेन एक से पांच, कानन कुंज, आदर्श विहार, प्रगति विहार, सुमनपुरी, मधुर विहार, रक्षा विहार, सरस्वती विहार, आंचल डेरी इत्यादि क्षेत्र में आंशिक और पूर्ण रूप से रहेगा।वहीं, 22 से 26 तक मोहनपुर बिजलीघर से जुड़े धूलकोट, मोहनपुर के देवीपुर, श्यामपुर, आरटीओ, विज्ञान भवन, लक्ष्मीपुर, ठाकुरपुर, राघव विहार आदि क्षेत्र में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक फीडरों के कंडक्टर बदलने के काम होंगे। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई आंशिक या पूर्ण रुप से बाधित रह सकती है। समय-समय पर बिजली लाइनों में होने वाले सुधार मरम्मत कार्यों का हिस्सा है। इस दौरान उपभोक्ताओं को न्यूनतम असुविधा हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।अरविंद सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…