देहरादून। राहुल गांधी की कथित जातीय टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जाति-पाति की विभाजनकारी राजनीति के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयासों का विरोध किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर समाज को बांटकर राजनीतिक जमीन तलाशती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़े समाज से आने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर उत्तराखंड में जातीय विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा जाति के नाम पर राजनीति को हवा देने का प्रयास उत्तराखंड की सामाजिक एकता और भाईचारे के खिलाफ है। देवभूमि की जनता ने हमेशा सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जाति-पाति की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और कांग्रेस को अपनी विभाजनकारी राजनीति का जवाब जनता के बीच देना होगा।भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का सहारा लेकर प्रदेश में जातीय विभाजन पैदा करने की कोशिश कांग्रेस की हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना है।पुतला दहन कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह दर्जाधारी, राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, सुनील शर्मा, विजेंद्र थपलियाल, संकेत नौटियाल, रविंद्र वाल्मीकि, सुरेंद्र घेल, जयपाल वाल्मीकि और मनोज जाटव सहित भाजपा महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…