देहरादून : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध मां धारी देवी के दर्शन कर अपने परिजनों के साथ देहरादून लौट रहे एक 21 वर्षीय युवक की बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) करने के कुछ ही देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोमांचक खेल के तुरंत बाद युवक को पेट और सीने में असहनीय दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर मौत की वजह सिंकोप अटैक (Syncope Attack) या कार्डियक स्ट्रोक होने की आशंका जताई है।
धारी देवी के दर्शन कर लौट रहा था परिवारमिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के शांति विहार (कालागढ़) निवासी संजीव रस्तोगी का 21 वर्षीय पुत्र लक्ष्य रस्तोगी अपने परिवार के साथ धारी देवी मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन कर वापस लौटते समय मूल्यगांव के पास स्थित एक एडवेंचर स्पोर्ट्स पॉइंट पर अलकनंदा नदी के ऊपर हो रही बंजी जंपिंग को देख लक्ष्य ने भी इसे करने की इच्छा जताई। परिजनों की सहमति मिलने के बाद वह बंजी जंपिंग के लिए चला गया।
जंपिंग के तुरंत बाद बिगड़ी तबीयतपरिजनों के मुताबिक, अलकनंदा नदी के ऊपर बंजी जंपिंग का रोमांच पूरा कर जब लक्ष्य वापस ऊपर आया, तो उसने अचानक पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उसे सांस लेने में भी भारी दिक्कत होने लगी। बेटे की तबीयत बिगड़ती देख घबराए परिजनों ने तुरंत पास में ही स्थित ‘रामकुंड लॉज’ में एक कमरा किराए पर लिया ताकि लक्ष्य थोड़ा आराम कर सके। लेकिन कुछ ही देर में दर्द इतना असहनीय हो गया कि लक्ष्य कमरे में ही बेहोश हो गया। परिजनों ने बिना समय गंवाए रात करीब नौ बजे उसे आनन-फानन में पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बागी (पाली) पहुंचाया।
डॉक्टरों ने दिया CPR, लेकिन नहीं बची जानसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि “रात करीब नौ बजे जब परिजन युवक को अस्पताल लेकर आए, तो डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका आपातकालीन परीक्षण किया। शुरुआती जांच में ही युवक की पल्स (नब्ज) गायब थी और दिल काम नहीं कर रहा था।” डॉक्टरों ने युवक को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते हुए तुरंत सीपीआर (CPR) भी दिया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या होता है सिंकोप अटैक, जिससे गई जान?अस्पताल के डॉ. अमर दीप ने परिजनों से मिली जानकारी और लक्षणों के आधार पर बताया कि बंजी जंपिंग के दौरान अत्यधिक रोमांच, डर या अचानक बढ़े एड्रेनालाईन रश (Adrenaline Rush) के कारण युवक का ब्लड प्रेशर अचानक क्रैश हो गया होगा। चिकित्सकों के अनुसार, अचानक बेहोश होना या दिल की धड़कन रुक जाना ‘सिंकोप अटैक’ या ‘कार्डियक स्ट्रोक’ का संकेत है। बंजी जंपिंग के तुरंत बाद पेट-सीने में दर्द और सांस की तकलीफ इसी ओर इशारा करती है। बहरहाल, मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और एडवेंचर स्पोर्ट्स के मानकों व सुरक्षा जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं।
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…