Categories: hindiUttarakhand

12वीं में टॉप करने वाला उत्तराखंड का छात्र फंदे से झूला, सुसाइड की दुखद वजह आई सामने – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद घटना सामने आई है। यहां एक होनहार छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस युवक की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्मघाती कदम उठाने वाला युवक मेधावी छात्र था। 12वीं के एग्जाम में उसने प्रदेशभर में टॉप 25 रैंक हासिल की थी।
मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पलड़िया पुत्र हरीश चंद्र पलड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भीमताल के छोटा कैलास क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में नैनीताल के छड़ायल इलाके में रह रहे थे। सचिन पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी था। वर्ष 2021 में उसने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 23वां स्थान हासिल किया था।
परिजनों के अनुसार, सचिन ने हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद वह लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सीडीएस (Combined Defence Services) परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी और इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाने के कारण वे पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
परिवार का इकलौत बेटाबताया जा रहा है कि सचिन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिन शांत स्वभाव और मेहनती युवक थे और उनका भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी संभावित कारणों की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक किन परिस्थितियों और मानसिक दबाव से गुजर रहा था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

23 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago