देहरादून। उत्तराखण्ड राज्योत्सव के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। प्रदेश के विकास, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कला, संस्कृति, पर्यावरण और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन हस्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदान किया गया। वहीं चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत में योगदान के लिए हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायन के लिए हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई तथा लोक गायन के क्षेत्र में रेशमा शाह को सम्मान प्रदान किया गया।खेल के क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली पांच प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें क्रिकेटर एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया शामिल हैं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड गौरव सम्मान प्रदेश की उन विभूतियों के योगदान को पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिन्होंने अपने समर्पण, परिश्रम और प्रतिभा से राज्य को गौरवान्वित किया है। ऐसे सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Government employees from various departments are being trained…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Doon Citizens’ Council…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: To mark Vigilance Awareness Week, Punjab National Bank…
CM launches Devbhoomi Parivar Portal, unveils Viksit Uttarakhand Vision-2047 my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2…
नैनीताल; पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल की 10वीं छात्रा और एक गांव…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली…