चंपावत। कोयाटी ग्राम पंचायत के सिमाड़ गांव निवासी टैक्सी चालक पुष्कर राम के होनहार पुत्र संदीप कुमार ने असिस्टेंट सेक्शन आफिसर (एएसओ) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने आल इंडिया में 2016वीं रैंक और आल इंडिया कैटेगरी में 57वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
संदीप कुमार की शिक्षा दीक्षा विषम परिस्थितियों में हुई। प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय सैंडला सिमाड़ से पूरी करने क बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में हुआ। वहां से पीसीएम से इंटर करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। उनकी सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह रंसवाल, नरेश सिंह, नाथ सिंह, दीपक सिंह, मोहन सिंह ,गोविंद सिंह, कमल सिंह, राजेन्द्र सिंह, जोत सिंह आदि ने खुशी जताई है। संदीप की माता सरिता देवी गृहणी हैं।
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…