बटिंडा : पिछले कई वर्षों से बठिंडा सैन्य छावनी के अंदर टेलर का काम कर ,रहे एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया, व्यक्ति पर आरोप है कि वह बठिंडा सैन्य छावनी की जासूसी कर सेना से जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के नंबरों पर भेजता था ।
आरोपी की पहचान रकीब पुत्र इकबाल निवासी गांव डोसनी हरिद्वार (उत्तराखंड) के तौर पर हुई।
उसके दो मोबाइल फोन बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गये थे, मोबाइल फोन से सेना के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
बठिडा कैंट पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी कीशिकायत पर केस दर्ज किया ।
वर्तमान में आरोपी से एसएसपी समेत अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, पता लगाया जा रहा है कि वह पाकिस्तान की किस एजेंसी के साथ कैसे व कितने समय से संपर्क में था और अब तक कौन-कौन सी जानकारी उन्हें भेज चुका है।
जासूस के गिरफ्तार करने की पुष्टि एसएसपी अमनीत कौंडल ने की है।बताते चले कि 29 अप्रैल को भी बठिंडा सैन्य छावनी में मोची का काम करने वाले बठिंडा निवासी एक व्यक्ति सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
जब मामले की जांच की गई, तो जासूसी के बजाय वह हनी ट्रैप का मामला निकला। उसमें आरोपी पाकिस्तानी महिला के जाल में फंस गया था और उनसे बातचीत करता था। उसके पास से जासूसी वाली कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी, जिसके चलते अदालत ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया था।
Post Views: 2
Post navigation
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
नैनीताल: मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…
देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…
मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…