उत्तराखण्ड के युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय पुनः राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में छाये l – पर्वतजन

नेशनल राईफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में 11 दिसंबर से चल रही 68 वी राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के अंतिम दिन उत्तराखण्ड के 15 वर्षीय युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्द्धा में अपना अब तक का शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 558 अंक अर्जित कर नेशनल शूटिंग टीम के ट्रायल के लिये अपनी जगह बना ली है l
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 600 में से न्यूनतम….. अंक अर्जित करने वाले खिलाडी भारतीय शूटिंग टीम में प्रवेश के लिये होने वाले ट्रायल में भाग ले सकते है, और वर्ष में भारतीय टीम के लिये 12 ट्रायल होते हैं l
इसी तरह कल्पेश उपाध्याय का शानदार प्रदर्शन जारी रहा तो भविष्य में कभी भी उत्तराखण्ड के युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय को हम भारतीय शूटिंग टीम में देख सकते हैं l

 
पिछले हफ्ते ही कल्पेश उपाध्याय ने 25 मीटर .22 पिस्टल शूटिंग में 600 में से 534 अंक लेकर नेशनल क्वालिफाई किया था, और 1 हफ्ते बाद कल्पेश उपाध्याय का 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय टीम के लिये ट्रायल क्वालिफाई कर लेना कल्पेश उपाध्याय के साथ ही उत्तराखण्ड प्रदेश के लिये एक महत्त्वपूर्ण गौरवांवित करने वाली उपलब्धि है l
 
 
 
इससे पहले पिछले वर्ष कल्पेश उपाध्याय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के खेल में नेशनल क्वालिफाई कर चुके थे लेकिन कुछ अंकों से नेशनल टीम का ट्रायल स्कोर अर्जित नहीं कर सके थे l
 
 
उल्लेखनीय है कि यूथ कैटेगरी में नेशनल क्वालिफाई करने के लिये 600 अंकों में से 515 अंकों की आवश्यकता होती है और कल्पेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 534 अंक प्राप्त किये l
 
कल्पेश उपाध्याय बागेश्वर निवासी उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के बेटे हैं और 9 वर्ष की आयु से ही पिस्टल शूटिंग के खेल में हैं, वर्तमान में कल्पेश होम स्कूलिंग करते हुए पूर्णकालिक पिस्टल शूटिंग का अभ्यास करते हुए ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं और कल्पेश के शानदार खेल को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में कल्पेश ओलंपिक में खेल कर अपने गृह जनपद बागेश्वर, अपने प्रदेश उत्तराखण्ड और भारत का नाम जरूर रोशन करेंगे l
 
 
 
 
कल्पेश की पिस्टल खेल प्रतिभा को देखते हुए उनके पिता राज्य सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कल्पेश के अभ्यास के लिए विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज देहरादून में अपने आवास पर स्थापित की है जहां भारतीय खिलाड़ी एवं पूर्व BSF कोच अभिषेक दास कल्पेश की शूटिंग प्रतिभा को निखारने के लिये रोज 12 से 15 घण्टे की कड़ी मेहनत कर रहे हैं l
 
कल्पेश उपाध्याय की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कल्पेश को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

24 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago