उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्तों को किया सम्मानित – my uttarakhand news

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े और वर्तमान में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत तीन वरिष्ठ व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य सूचना आयुक्त कुशल कोठियाल, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, तथा मीडिया एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर अनिल शर्मा को प्रेस क्लब की ओर से शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
राज्य सूचना आयुक्त कुशल कोठियाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता मेरे व्यक्तित्व का एक अभिन्न अंग रहा है। सूचना के अधिकार के क्षेत्र में कार्य करते हुए भी मैं इस बात को सदैव ध्यान में रखता हूं कि सूचना जन-जन तक पहुंचे और लोकतंत्र में पारदर्शिता बनी रहे। प्रेस क्लब द्वारा यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं पत्रकारिता की पृष्ठभूमि से आता हूं और आज जब मुझे अपने ही साथियों के बीच सम्मानित होने का अवसर मिला है, तो यह मेरे लिए भावुक क्षण है। यह सम्मान मेरे दायित्वों को और भी अधिक प्रतिबद्धता से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
अनिल शर्मा जो वर्तमान में भारत सरकार के मीडिया एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं, ने कहा कि पीआईबी में नियुक्ति से पूर्व मैंने वर्षों तक एक पत्रकार के रूप में कार्य किया। पत्रकारिता ने मुझे संवाद, संतुलन और जिम्मेदारी की जो सीख दी, वही आज भी मेरी कार्यशैली की नींव है। प्रेस क्लब का यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि जिन व्यक्तियों को आज सम्मानित किया गया है, वे सभी कभी पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और पत्रकारिता की जमीनी समझ को लेकर आज भी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि जिन महानुभावों को आज सम्मानित किया गया है, वे न केवल प्रशासनिक और सूचना तंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, बल्कि वे पत्रकारिता व उत्तराखंड आंदोलन के उस संघर्षशील दौर से भी जुड़े रहे हैं, जिसने उन्हें समाज की गहराई से जोड़ने का अवसर दिया। प्रेस क्लब इस बात से गौरवान्वित है कि वह ऐसे व्यक्तित्वों को अपने मंच से सम्मानित कर सका। उन्होंने सम्मानित व्यक्तियों की कार्ययात्रा, पत्रकारिता में योगदान और वर्तमान भूमिका की जानकारी साझा की।
समारोह में प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री अभय कैंतुरा, रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, शूरवीर सिंह भण्डारी, पंकज भट्ट, संदीप बड़ोला, योगेश रतूड़ी, रमन कुमार जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, मनबर सिंह रावत, मीना नेगी के साथ ही पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, गिरिधर शर्मा सहित अनेक सदस्य व वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago