उत्तरकाशी :माँ यमुना ने दिखाया प्रचंड रूप ,यमुनोत्री-जानकीचट्टी में देखने को मिला भारी नुकसान !! अभी तक किसी प्रकार के जानमाल हानि की नहीं है सूचना : – myuttarakhandnews.com

यमुनोत्री-जानकीचट्टी ( उत्तरकाशी ):प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है । उत्तरकाशी जनपद में रात भरी बारिश के चलते 25जुलाई 24 लगभग 12 बजे अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया । जिससे यमुनोत्री धाम में नदी के किनारे बने शौचालय बह गये , पुरोहित सभा के कमरे भी क्षतिग्रस्त हुए है, मंदिर समिति का जनरेटर व स्ट्रीट लाइट मलबे के चपेट में आने से मंदिर के निचले क्षेत्र में मालवा भर गया है ।इसके साथ ही जानकीचट्टी राम मंदिर में पर्यटन विभाग का पंजीकरण केंद्र भी टूट गया ।जानकीचट्टी बड़ी पार्किंग में पानी व मलवा आने से 1-2 मोटर साईकिल व 1-2 खच्चर बह गये ।2 मैक्स गाडियों की मलवे मे फंसी होने की जानकारी भी मिली है ।आधी रात को अचानक हुई इस भयावह मंजर में पुलिस, एसडीआरएफ व प्रशासन के कार्मिको द्वारा जानकीचट्टी में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को आधी रात में ही खाली करवाया तथा प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया ।यमुना नदी के किनारे आस-पास के क्षेत्र राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया गया था।खबर लिखने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।सुबह के समय यमुना नदी का जलस्तर सामान्य था । परन्तु जानकीचट्टी में होटल शुभम पैलेस के सामने कटाव होने से रोड पर दरारें आ गयी है, जिससे वहा पर सामान्य जनमानस की सुरक्षा के लिये दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया है ।जिला प्रशासन की टीम द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है ।

Post Views: 28

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

1 hour ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

1 hour ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago