राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती सप्ताह का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
रजत जयंती सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों ने देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पारंपरिक लोकनृत्य,लोकगीत एवं वाद्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सराबोर कर दिया और उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तराखंड राज्य की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को भी स्मरण किया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे संघर्षों की याद दिलाता है तथा विकास की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प प्रदान करता है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष को राज्य के सर्वांगीण विकास और जनसहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देवभूमि की गरिमा बनाए रखने के लिए हमें अपने आचरण,कर्तव्य और दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयभरत सिंह ने जनपदवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाए दी। और जनपद के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रेखीय विभागों ने विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और स्थानीय उत्पादों,हस्तशिल्प,कृषि यंत्रो की प्रदर्शनी लगायी गयी। मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्टालों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दल भागीरथी कला संगम मंच,संवेदना समूह,जी भाई जी कला संगम मंच एवं युवा कल्याण विभाग की टीमों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,अजय नौटियाल,मनवीर रावत ने किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, रणबीर सिंह महंत,केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी डॉ.विजेंद्रपाल पोखरियाल,प्रताप सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…