वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन





देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग की ओर से वर्ल्ड फिजियोथैरेपी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए गए। प्रतिवर्ष 8 सितम्बर को वल्र्ड फिजियोथैरेपी दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी और स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ की डीन डाॅ कृति सिंह व फिजियोथैरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। फिजियोथैरेपी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से आज के दिन को और विशेष बना दिया।

फिजियोथेरेपी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ नीरज कुमार ने कहा कि आज के दौर में फिजियोथैरेपी का पेशा कई मामलों में बिना दवा उपचार का बेहतर विकल्प बन गया है। जैसे गठिया, हड्यिों का दर्द, खेल कूद के दौरान लगने वाले चोटें, न्यूरोलाॅजिकल समस्याओं के उपचार, काॅर्डियोलाॅजी बीमारियों के उपचार के बाद का उपचार, सड़क दुर्घटनाओं में लगी चोटों को उबारने में फिजियोथैरेपी उपचार बहुत बेहद परिणाम दे रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  डाॅ शारदा शर्मा, डाॅ अनिरबन पात्रा, डाॅ समा परवीन, डाॅ सुरभी थपलियाल, डाॅ तब्बस्सुम, डाॅ संदीप कुमार, डाॅ आकांक्षा सुमन, डाॅ जयदेव पनवार का विशेष सहयोग रहा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago