नेशनल फार्माकोविजिलैन्स वीक पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित – my uttarakhand news

उत्तराखंडस्वास्थ्य

Share0

Advertisement

देहरादून-: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आफ फार्मास्यिुटिकल सांइसेज के द्वारा चैथे नेशनल फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आर्शीवाद व प्रेरणा से आयोजित इस नेशनल फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह में तीन दिनांे तक विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए गए। प्रथम दिवस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। स्कूल आफ फार्मास्यिुटिकल सांइसेज द्वारा इंडियन फार्मोकोपियल कमीशन- फार्माकोविजिलैन्स प्रोग्राम आॅफ इंडिया के तत्वाधान एवम् श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्तदान हुआ।
दूसरे दिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र मोथरोवाला में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन दवाओं के ड्रग रिएक्शन से सम्बन्धित महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर विशेषज्ञों ने जानकारियां सांझा कीं। डाॅ कनिष्क काला ने इस विषय पर एक व्याख्यान दिया। छात्र-छात्राओं ने स्किट के माध्यम से ड्रग रिएक्शन के दुष्प्रभावों में समझाया। उन्होंने बिना चिकित्सक की सलाह के स्वंय दवाओं के सेवन के खतरों के प्रति जागरूक किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए फेकल्टी व पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रमों को सफल बनाने में डाॅ दिव्या जुयाल का विशेष सहयोग रहा।
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में वाकथाॅन और पोस्टर के माध्यम से दिया संदेशनेशनल फार्माकोविजिलैन्स सप्ताह के अवसर पर एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के फार्माकोलाॅजी विभाग की ओर से वाकथाॅन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिता रमोला एण्ड ग्रुप अव्वल रहे।एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने मेडिकल काॅलेज परिसर के फार्माकोलाॅजी विभाग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तक रैली निकालकर जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्माकोलाॅजी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ सुमन बाला, डाॅ हेनरी जेम्स, डाॅ शालू बावा, डाॅ कविता, डाॅ छवि, डाॅ श्रुति, डाॅ सचिन, डाॅ बिग्नेश, डाॅ अर्चना, राजीव वसी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

41 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago