Advertisement
देहरादून- वीर गोर्खा कल्याण समिति की ओर से समीक्षा बैठक आयोजित की गई एवं महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने महिंद्रा ग्राउंड झाड़ू एवं अपने हाथों से सफाई की । वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा हमारे समिति द्वारा यहां पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था। अब जब मेला समाप्त हो गया है तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम इस ग्राउंड का साफ सफाई करें एवं आसपास के जगह को भी सफाई करके लोगों के लिए खुला छोड़ दें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सफाई के महत्व को समझें और उसे अपने जीवन में एक आदत की तरह अपनाएं। मैं तमाम अपने सहयोगियों को धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस तीन दिवसीय मेले को सफल बनाने में सहयोग किया। हेडक्वार्टर उत्तराखंड सब एरिया कैंटोनमेंट बोर्ड कैंट, गोरखाली सुधार सभा, इंडियन आर्मी के जवान, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग एवं उत्तराखंड फायर डिपार्मेंट , समस्त संगठन संस्थाओं, सांस्कृतिक आयोजन में शामिल हुए सभी कलाकार एवं प्रदेश के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस मेले को सफल बनाया।
वीर गोर्खा कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी टेकू थापा ने कहा इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में हमारे सभी मीडिया के लोगों का सहयोग रहा है और मैं उन सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एवं वेब पोर्टल के प्रतिनिधियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें प्रमुखता से अपने यहां जगह दी और मेले को सफल बनाने में सहयोग दिया।
वीर गोर्खा कल्याण समिति की ओर से आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव लकी ड्रॉ के विजेताओं का स्वागत किया गया।
सफाई अभियान के अवसर पर वीर गोर्खाकल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाङ ,कर्नल माया गुरुंग,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविनशाही,सहसचिव आशु थापा,सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान,सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरुंग, ज्योति राना, सोना शाही, एन बी थापा, बुद्धेश राई,यामु राना, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग, सुरेश राई, तुला राना,अनीता प्रधान,नरेंद्र थापा एवं पूरन बहादुर थापा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीर गोर्खा कल्याण समिति के सचिव श्री देविन शाही ने कियाI कार्यक्रम में मधुसूदन शर्मा,सोनाली राई,साहील थापा ने सहयोगी के रूप में किया।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…