चमोली – आज दिनांक 11 दिसम्बर को देवाल क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया ।जानकारी अनुसार जनपद चमोली चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में आए थे।वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), सफेद रंग को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगा कर खड़ी कर दिया था ।जानकारी अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मृत्यु हो गई—1️⃣ मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष2️⃣ बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष3️⃣ भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष
घायल व्यक्ति—4️⃣ ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष5️⃣ खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष
दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…