खाई में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी





पौड़ी। पाबौ के पास एक वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद, अन्य की खोज जारी दिनाँक 21 सितंबर 2023 को थाना सतपुली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पाबौ के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में से होते हुए नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन एक ऑल्टो कार था जिसमे 05 लोग सवार थे व मासो से पाबौ जाते हुए रास्ते मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि में ही उक्त वाहन में सवार एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया जिसे स्ट्रैचर की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। रात्रि अधिक होने व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के कारण रात्रि में रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।
आज पुनः प्रातः उक्त व्यक्तियों की तलाश हेतु SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर वृहद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है जिस दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी में चिन्हित कर लिया गया है तथा आसपास के क्षेत्रों में गहन सर्च किया जा रहा है।
मृतक का विवरण:-देवेन्द्र गुंसाई पुत्र दरबान सिंह, उम्र 24 वर्षपता :- ग्राम चाहर तल्ला पट्टी खतस्यूँ जिला पौड़ी
लापता व्यक्तियों का विवरण1.  अमनदीप रावत पुत्र मनोज रावत, उम्र 20 वर्षनिवासी :- चिपलधार2.  प्रशांत पुत्र लक्ष्मण गुंसाई, उम्र 20 वर्षनिवासी :- चेड3. सौरभ पुत्र शंकर, उम्र 18 वर्षनिवासी :- ढीकवाली4.  हिमांशु शाह उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिल शाहनिवासी :- पाबौ

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago