Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, हादसे में चार स्कूली बच्चे भी घायल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थलीसैंण इलाके में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।खाई में गिरे सभी लोगों को ऊपर सड़क पर लाया गया, जिन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायल स्कूली बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसके हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। हालांकि गाड़ी खाई में एक पेड़ पर अटक गई। हादसे में घायल हुए चारों स्कूली बच्चों ने पिकअप के ड्राइवर से लिफ्ट ली थी। जो कि इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र बताए गए।मृतकों के नाम-आनंद सिंह निवासी ग्राम क्वीन धुमाकोट 60 वर्ष (चालक)मोहन सिंह निवासी किंगोडीखाल धुमाकोट 65 वर्षअर्जुन सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल 60वर्षघायलों के नाम-सानू निवासी ठकुलसारी बिरोखाल उम्र 16 वर्षअनुराग निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्षआदित्य निवासी ठकुरसारी बिरोखाल उम्र 14 वर्षआयुष निवासी ठकुलसारी उम्र 11 वर्ष (रामनगर रेफर)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

16 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

38 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

2 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago