नैनीताल – आपदा कण्ट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए SDRF टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।
*घायलों का विवरण*1 छोटू चौधरी उर्फ जनल2 शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी
*मृतको के नाम :-*1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।
चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।
देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…
देहरादून – – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…
देहरादून, ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…