रोहतक से उत्तराखंड घूमने गए पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, मासूम की मौत, 4 गंभीर – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रोहतक। रोहतक से उत्तराखंड घूमने गए पर्यटकों की स्कार्पियो गाड़ी लैंसडौन-धूरा मोटर मार्ग में खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायलों को लैंसडौन में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया। सभी रोहतक की रामगोपाल कलोनी के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है कि रोहतक शहर के शीला बाईपास के नजदीक रामगोपाल कलोनी निवासी परिवार मन्नत पूरी होने पर नैनीताल के नजदीक कैंची धाम में पूजा के लिए गए थे। वापस लौटते समय घूमने का प्लान बना और देव प्रयाग चले गए। वहां से लैंसडौन लौटते समय कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन साल की बच्ची शानू की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी एक ही परिवार के हैं जिनमे मुकेश, विनय, श्वेता व खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि कोर्टद्वार के धूरा गांव में स्थित शांतिराज रिसार्ट में परिवार ने रात्रि विश्राम के लिए कमरा बुक करवाया था। लैंसडौन पहुंचने के बाद परिवार सदर बाजार से होकर अपनी स्कार्पियो से धूरा रोड के लिए निकले। लेकिन, घूरा गांव पहुंचने से पहले ही पर्यटकों का वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।शीला बाईपास के नजदीक रहने वाले जोगेंद्र अहलावत की पत्नी राजवंती अहलावत ने बताया कि उसका बेटा विनय अहलावत नोएडा की एक रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करता है, जो फ्लैट उपलब्ध करवाती है। विनय की पत्नी श्वेता का मायका अलीगढ़ जिले के गांव खैर में है। शादी के बाद दोनों नोएडा में रहते हैं। दंपति ने नैनीताल धाम में पहुंचकर मन्नत मांगी थी। सात दिसंबर को श्वेता ने बेटे को जन्म दिया। पांच दिन पहले विनय, श्वेता, बेटे नियोम, ससुर मुकेश शर्मा, साले की पत्नी खुशबू, बेटी शानू (तीन) कैंची धाम दर्शन के लिए गए थे। वहां से लैंसडौन घूमने चले गए। देर शाम लैंसडौन पहुंचे।वहां से सभी लैंसडौन धूरा मोटर मार्ग स्थित होटल जा रहे थे। रास्ते में बंशीघाट के मोड़ पर अचानक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्वेता की भतीजी अलीगढ़ के गांव खैर निवासी शानू की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वे सात दिनों के टूर पर घूमने के लिए उत्तराखंड आए थे। सफर के आखिरी दिन वे लैंसडौन पहुंचे थे, लेकिन धूरा रोड पर बंशीघाट पर उनकी कार खाई में गिर गई। हादसे में शानू की मौत हो गई है। अन्य पर चोट आई हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

19 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

25 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago