शादी से लौट रहा वाहन 200 फीट खाई में गिरा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत – पर्वतजन

चंपावत जिले में लोहाघाट—घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघधार के करीब देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के तुरंत बाद लोहाघाट थाने की पुलिस टीम, फायर यूनिट और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रात में ही सभी घायलों को खाई से निकालकर उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल चंपावत रेफर कर दिया गया है।
शादी के बाद लौट रहा था काफिला

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट निवासी बबलू की बारात चंपावत के बालातड़ी गांव आई थी। विवाह समारोह समाप्त होने के बाद बारात रात में वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाघधार के पास काफिले में चल रही बोलेरो (संख्या UK 04 TB 2074) खाई में जा गिरी।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक के नशे में होने की आशंका सामने आई है। हादसा करीब रात 2 बजकर 30 मिनट पर हुआ।
मां और बेटे समेत पांच की जान गई
सुबह रेस्क्यू टीम ने खाई से सभी मृतकों के शव बाहर निकाले। मृतकों में भावना चौबे और उनका छोटा बेटा प्रियांशु भी शामिल हैं। इस त्रासदी ने खुशियों से भरा विवाह समारोह शोक में बदल दिया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। दूसरी ओर पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और सभी शवों का पोस्टमॉर्टम आज कराया जाएगा।

Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

15 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

15 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago