स्टैनफोर्ड की सूची में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को देश में प्रथम स्थान –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 52 शिक्षकों ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाकर यूनिवर्सिटी का गौरव बढ़ाया है। यह सूची अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एल्सेवियर के सहयोग से तैयार की है। इस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची में अब तक के करियर के आधार पर देश में पहली रैंकिंग है ग्राफिक एरा की यह सफलता विभिन्न विषयों में उच्चस्तरीय शोध, प्रभावशाली शोध प्रकाशनों और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। शोध के क्षेत्र में शिक्षकों का यह योगदान यूनिवर्सिटी की वैश्विक अकादमिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने और समकालीन चुनौतियों के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्राफिक एरा के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने एक बार फिर इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। करियर शुरू होने से 2025 तक एग्रिकल्चर, फिशरीज़ और फॉरेस्ट्री में उनकी विश्वभर में 116वीं रैंकिंग है। वहीं फूड साइंस में उनकी विश्वभर में 55वीं रैंकिंग है। भारत में एग्रिकल्चर, फिशरीज़ और फॉरेस्ट्री एवं फूड साइंस में उनकी पहली रैंकिंग है। यह उपलब्धि कृषि और खाद्य विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के साथ-साथ ग्राफिक एरा में शोध और नवाचार को मिल रहे प्रोत्साहन को भी रेखांकित करती है। ग्राफिक एरा के 52 शिक्षकों का इस वैश्विक सूची में शामिल होना यूनिवर्सिटी की शोध क्षमता और निरंतर प्रगति का प्रमाण है। इस सूची में शामिल शिक्षकों में डॉ. अज़मल हुसैन, डॉ. ए. कर्णवाल, डॉ. मोहित बजाज, डॉ. जी. मुरली, डॉ. मोहम्मद वाज़िद, डॉ. मनोज दिवाकर, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. अजय सिंह वर्मा, डॉ. विनय कुमार पांडेय, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मंगे राम और डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ कमल घनश्याम इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह शिक्षा की गुणवत्ता, गंभीर और प्रभावी शोधों का सुपरिणाम है। ग्राफिक एरा शिक्षा और तकनीकों को देश- दुनिया की जरूरतों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। विश्व पटल पर ग्राफिक एरा के इतने अधिक शिक्षकों को रैंकिंग में शामिल किया जाना इस दिशा में उठाए गए कदमों की सार्थकता दर्शाता है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

36 minutes ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

43 minutes ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

49 minutes ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

56 minutes ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

1 hour ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

1 hour ago