उपराष्ट्रपति ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन





देश में जी20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
नैनीताल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।
कैंची धाम में बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची मंदिर पहुंकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उपराष्ट्रपति ने एक घंटे तक मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया। मंदिर से दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंची धाम आकर वह अभिभूत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। साथ ही भारत महापुरुषों की भूमि है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। साथ ही विश्व में भारत की संस्कृति को पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश में जी20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago