मुठभेड़ में शातिर गैंगस्टर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली –

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सहारनपुर का शातिर गैंगस्टर रईस दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिलेभर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 12-13 अगस्त की देर रात प्रेमनगर पुलिस दरू चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर चौक की ओर से बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने रफ्तार बढ़ाई और चाय बागान की ओर भाग निकले।पुलिस कर्मियों ने तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के थानों को सूचना दी और बदमाशों का पीछा शुरू किया। पितांबरपुर-बनियावाला मार्ग पर बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर चाय बागान की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस का सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल बदमाश की पहचान रईस पुत्र नसीम, निवासी खाताखेड़ी, थाना मंडी, सहारनपुर, हाल निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान नवाब निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने रईस के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो खोखे बरामद किए। वहीं सड़क किनारे छोड़ी गई बाइक से एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और नायलॉन की रस्सी बरामद हुई।दो साल से था गोकशी के मामले में वांछितपुलिस के मुताबिक घायल बदमाश रईस प्रेमनगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई गोकशी की घटना में करीब दो वर्षों से वांछित चल रहा था। इस मामले में उसके चार साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रईस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी नवाब के साथ सहारनपुर से देहरादून आया था। दोनों टी-स्टेट और आसपास के क्षेत्रों में घूमने वाले आवारा गोवंश की रेकी कर कथित तौर पर गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी।डेढ़ दर्जन मुकदमों का आरोपीपुलिस के अनुसार रईस के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गोकशी, पशु क्रूरता, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सहारनपुर के विभिन्न थानों के अलावा हरिद्वार के रानीपुर और देहरादून के डोईवाला व प्रेमनगर थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
पुलिस टीम पर फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। फरार आरोपी नवाब की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए जुटेंगे जल प्रहरी –

देहरादून,  नदियों के संरक्षण, संवर्द्धन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन को लेकर गंगा समग्र देहरादून…

2 minutes ago

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

देहरादून: देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 minutes ago

पीएचसी मेहूंवाला में 15 दिन में शुरू होंगी प्रसव सेवाएं –

 देहरादून, । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मेहूंवाला में आगामी 15 दिनों के भीतर प्रसव सेवाएं…

14 minutes ago

स्टेडियम में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, एसएसपी के निर्देश पर तीन पर कार्रवाई –

देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर के परिसर में शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग…

26 minutes ago

जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

भीमताल/नैनीताल: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसिलिंग विशेषज्ञ के रूप…

30 minutes ago

तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र नव चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई…

52 minutes ago