देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप चैंपियन द्वारा पिस्तौल लेकर कार सवार युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही एसएसपी अजय सिंह ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
पीड़ित ने बताई पूरी घटना
घटना 14 नवंबर की रात मसूरी डायवर्जन, राजपुर रोड के पास हुई।जब पीड़ित आर. यशोवर्धन, जो पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे हैं, ने बताया कि दिलाराम चौक से साईं मंदिर की ओर जाते समय दिव्य प्रताप की लैंड क्रूजर और बोलेरो ने जबरन ओवरटेक करने की कोशिश की।लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वह रास्ता नहीं दे पाए।जिसके बाद मसूरी डायवर्जन पर आरोपियों ने उनकी कार रोककर उन्हें और उनके ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, साथ ही गाली-गलौज और धमकियां भी दीं।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा दबाव
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से फैल गया, जिसमें दिव्य प्रताप और उनका गनर सड़क पर पिस्तौल लेकर पीड़ित को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्य आरोपी को नोटिस, तीन दिन में पेश होने के आदेश
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी दिव्य प्रताप को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। वीडियो में हाथ में पिस्टल लेकर गाली-गलौज और मारपीट करते दिखाई देने पर उसके खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग सहित दो और धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
घटनास्थल पर दिखे तीन हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।मामले में शामिल पुलिसकर्मी (गनर) को घटना के दिन ही हरिद्वार एसएसपी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था।
सीसीटीवी से हुई पहचान, बोलेरो वाहन सीज
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गाड़ी नंबर की पहचान की गई।जो बोलेरो कार ओवरटेक कर पीड़ित की गाड़ी को रोका गया था, वह सरकारी नहीं बल्कि निजी वाहन था।वाहन पर हूटर लगा हुआ पाया गया, जिसके कारण कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Post Views: 7
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…