Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)टिहरी। सोमवार को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक युवक जैन मुनियों के साथ अभद्रता करता हुआ दिखाई दे रहा था। रास्ते के किनारे बैठे जैन मुनियों से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड प्रशासन ने ऐक्शन लिया है। जैन मुनियों से अभद्रता करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला टिहरी के देवप्रयाग थाने का है। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर डीजीपी अभिनव कुमार ने एसटीएफ को जाँच सौंप दी है।वीडियो में एक युवक कुछ दिगंबर संतो के साथ अभद्रता करता दिख रहा था। लेकिन वीडियो किसने और कहाँ बनाया इसकी जानकारी नहीं थी। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया की एसटीएफ की जांच करने में सामने आया कि यह वीडियो सूरज सिंह नाम के व्यक्ति के ने थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अंतर्गत तोता घाटी के पास में बनाया गया था। इस मामले में उस युवक के खिलाफ थाना देवप्रयाग में धारा 153A, 295A आईपीसी और 67A आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।इस मामले पर उत्तराखंड पुलिस ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। खुद डीजीपी अभिनव कुमार इस मामले पर सख्त रवैय्या अपनाए हुए हैं। इस मामले को लेकर डीजीपी ने साफ कहा की ऐसी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ये भी कहा की सभी संप्रदायों के हितों की रक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। देवभूमि में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी।जैन अनुयायियों में नाराजगीसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने युवक द्वारा की गई इस अभद्रता की खूब आलोचना की। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उत्तराखंड प्रशासन अब ऐक्शन मोड में है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…